पुलिस आयुक्त द्वारा थाना पनकी का निरीक्षण |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा थाना पनकी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, पुलिस कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनने तथा उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम योगेश कुमार भी उपस्थित रहे।
|