एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम सख्त:मतदान सामग्री में चूक न हो—व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया।उन्होंने मतपेटिकाओं,मतदान किट,महत्वपूर्ण प्रपत्रों और निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने सभी मतपेटिकाओं की साफ-सफाई और उनकी उपयोगिता सुनिश्चित करने के साथ मतपत्र,पेपर सील, बैंगनी स्केच पेन और विशिष्ट चिह्न की मुहर सहित मतदान सामग्री का सावधानीपूर्वक मिलान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामग्री वितरण के दौरान प्राप्ति रसीद अनिवार्य रूप से लेकर सुरक्षित रखी जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्र के बाहर मतदान प्रक्रिया, पहचान के लिए मान्य 10 वैकल्पिक दस्तावेजों और मतदान स्थल के भीतर मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध की जानकारी देने वाली फ्लेक्सी लगाने के निर्देश भी दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि मतदान में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित बैंगनी स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा और सभी अधिकारी आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।