थाना जलालपुर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा जनपद न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्यवाही करते हुए वारंटी अभियुक्त दिनेश पुत्र श्रीकिशन, निवासी ग्राम कटेहरी, थाना जलालपुर, जनपद हमीरपुर को बस स्टैंड, कस्बा जलालपुर से गिरफ्तार किया गया।
उक्त वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध सेशन केस संख्या 890/22, मु0अ0सं0 138/2022, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित प्रकरण में जनपद न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को जनपद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया l गिरफ्तार करने वाली टीम मेंउ0नि0 शिवाजी मौर्य व का0 कृष्ण कुमार शर्मा आदि शामिल रहे