होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आलू उत्पादक किसानों को भंडारण प्रभार पर मिलेगा ₹100 प्रति क्विंटल अनुदान
 
आलू उत्पादक किसानों को भंडारण प्रभार पर मिलेगा ₹100 प्रति क्विंटल अनुदान
Updated: 10/21/2026 8:33:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आलू उत्पादक किसानों को भंडारण प्रभार पर मिलेगा ₹100 प्रति क्विंटल अनुदान
-भामाशाह भाव स्थिरता कोष और आलू बीज अनुदान योजना का लाभ उठाएं किसान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस |कानपुर। जिला उद्यान अधिकारी उमेश चन्द्र उत्तम ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आलू उत्पादक किसानों को बाजार में कीमतों में गिरावट से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाने तथा शीतगृहों में भंडारित आलू के खर्च को कम करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना एवं निजी शीतगृहों में भंडारित आलू के भंडारण प्रभार पर अनुदान योजना संचालित की जा रही है।भंडारण प्रभार पर मिलेगा अनुदाननिजी शीतगृहों में भंडारित आलू पर किसानों को ₹100 प्रति क्विंटल की दर से भंडारण प्रभार पर अनुदान दिया जाएगा। उपलब्ध योजना विवरण के अनुसार, पात्र किसान को दो हेक्टेयर तक के क्षेत्रफल के आधार पर अधिकतम ₹20,000 तक का अनुदान प्राप्त हो सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आलू रोपित क्षेत्रफल के निर्धारण हेतु खसरा एवं खतौनी, शीतगृह द्वारा जारी आमद रसीद/तकपट्टी/भंडारण रसीद, भंडारण प्रभार भुगतान की रसीद, निकासी रसीद तथा गेटपास आवश्यक होंगे।भामाशाह भाव स्थिरता कोष से मिलेगी आर्थिक सुरक्षाभामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना के अंतर्गत बाजार में आलू का भाव निर्धारित स्तर से नीचे गिरने पर पात्र आलू उत्पादक किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सहायता की गणना न्यूनतम उत्पादन लागत और बिक्री दर के अंतर तथा योजना में निर्धारित सीमा के आधार पर की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसान का किसान आईडी धारक होना तथा एग्रीटेक पोर्टल पर आलू उत्पादक के रूप में पंजीकृत होना आवश्यक है। इसके साथ ही व्यापारी एवं आलू किसान के बीच क्रय-विक्रय का सौदा प्रपत्र-06 के माध्यम से होना चाहिए। रोपित क्षेत्रफल का निर्धारण अद्यतन अभिलेखों के आधार पर किया जाएगा। योजना का लाभ प्रदेश की संचालित मंडियों में किसानों द्वारा बेचे गए एफएक्यू (FAQ) गुणवत्ता के 30 से 80 मिलीमीटर आकार के आलू पर ही देय होगा।आलू बीज की ऑनलाइन बुकिंग पर भी अनुदानजिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि किसान कुफरी मोहन, कुफरी चिप्सोना, कुफरी बहार एवं कुफरी ख्याति सहित अन्य उल्लिखित एफ-1 प्रजातियों के आलू बीज की बुकिंग भी करा सकते हैं। बीज महालक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज, फजलगंज, कानपुर में उपलब्ध हैं। योजना के अंतर्गत सभी संबंधित प्रजातियों पर ₹1,000 प्रति क्विंटल की दर से अनुदान देय है। किसानों का चयन संबंधित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन के आधार पर पहले आओ, पहले पाओ की नीति के अनुसार किया जाएगा।जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के समस्त आलू उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पोर्टल potato.uphorticulture.in पर समय से पंजीकरण एवं आवेदन पूर्ण करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, कानपुर नगर अथवा मोबाइल नंबर 9151066897 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
23 अक्टूबर को कानपुर में लगेगी दिव्यांगजन राज्य आयुक्त की मोबाइल कोर्ट
23 अक्टूबर को आरटीओ में आयोजित होगा परिवहन मेला
मेडिकल डिवाइस एडवर्स इवेंट मॉनिटरिंग सेंटर को मिली स्वीकृति
किसानों के लिए रिस्ट्रक्चर्ड वैदर-बेस्ड फसल बीमा योजना लागू की
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :