किसानों के लिए रिस्ट्रक्चर्ड वैदर-बेस्ड फसल बीमा योजना लागू की
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारत में निजी क्षेत्र की प्रमुख सामान्य बीमा कंपनी, एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस को उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी, 2026 सीजन के लिए आगरा, फिरोजाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर और मैनपुरी में ऋण लेने और ऋण न लेने वाले किसानों के लिए रिस्ट्रक्चर्ड वैदर-बेस्ड फसल बीमा योजना (आरडब्लूबीसीआईएस) लागू करने के लिए अधिकृत किया है। रिस्ट्रक्चर्ड वैदर-बेस्ड फसल बीमा योजना (आरडब्लूबीसीआईएस) के अंतर्गत सभी उत्पाद हॉर्टिकल्चर एवं फार्म फॉरेस्ट्री विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदित हैं।आरडब्लूबीसीआईएस के अंतर्गत मौसमी खतरों के लिए कवर, जैसे बहुत ज्यादा/बहुत कम बारिश कवर, तापमान, लगातार ड्राई डे कवर, और रिलेटिव ह्यूमिडिटी कवर प्रदान किया जाता है, जिन्हें कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया है। अधिसूचित जिलों में योजना के अंतर्गत कवर की जाने वाली फसलें टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मटर हैं। आगरा, फिरोजाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर और मैनपुरी के किसान अपने नजदीकी वित्तीय संस्थान, जैसे राष्ट्रीयकृत बैंक, जिला केंद्रीय को-ऑपरेटिव बैंक, प्राथमिक कृषि को-ऑपरेटिव सोसायटी (पीएसीएस), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक/कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी)/ग्रामा वन/ उत्तर प्रदेश वन जाकर या अधिकृत एचडीएफसी एर्गो एजेंट्स से संपर्क करके उपरोक्त सूचीबद्ध फसलों में से अपनी फसलों का बीमा आरडब्लूबीसीआईएस योजना के अंतर्गत करा सकते हैं।
|