दशहरा मेले के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउण्ड का किया निरीक्षण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउण्ड, हमीरपुर में लगने वाले दशहरा मेले के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर कुलदीप निषाद नगर पॉलिका चेयरमैन हमीरपुर व क्षेत्राधिकारी सदर एवं अन्य सम्बन्धित अधि0, कर्मचारी उपस्थित रहे।