कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन
-कन्नौज पुलिस ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन कन्नौज में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित राजपत्रित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया।इस दौरान एसपी विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस महानिदेशक के संदेश से पुलिसकर्मियों को अवगत कराया। साथ ही बीते एक वर्ष में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की वीरता एवं बलिदान को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा सुनाई।गौरतलब है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं वीर जवानों की शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।