एडीजी जोन ने पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर| अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट, यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर एवं अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाइन, कानपुर कमिश्नरेट में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्र एवं कर्तव्य की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा लिखने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग एवं समर्पण सदैव हम सभी को कर्तव्यपथ पर निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।वीर शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, अप्रतिम शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को शत्-शत् नमन।
|