होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  राज्यपाल करेंगी आज पांच दिवसीय क्राफ्टरुट्स प्रदर्शनी का शुभारंभ
 
राज्यपाल करेंगी आज पांच दिवसीय क्राफ्टरुट्स प्रदर्शनी का शुभारंभ
Updated: 10/23/2026 5:21:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

राज्यपाल करेंगी आज पांच दिवसीय क्राफ्टरुट्स प्रदर्शनी का शुभारंभ 
-90 से अधिक कारीगरों के 90 से अधिक प्रकार के हस्तशिल्प किए जाएंगे प्रदर्शित |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | ग्रामश्री संस्था की स्थापना वर्ष 1995 में गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई थी। महिलाओं के हुनर और कला को आजीविका से जोड़कर संस्था ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की 77,000 महिलाओं के जीवन को नई दिशा प्रदान की है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है।'क्राफ्टरूट्स' ग्रामश्री संस्था की एक शाखा है, जिसकी स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी। यह संस्था भारत में पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कलाओं के कारीगरों को एक मंच प्रदान करती है। क्राफ्टरूट्स इन हस्तशिल्पों को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करती है, कारीगरों के लिए हस्तशिल्प के माध्यम से आजीविका के अवसर सृजित करती है तथा भारतीय हस्तकलाओं की समृद्ध विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करती है। क्राफ्टरूट्स ने अब तक भारत के विभिन्न महानगरों के साथ-साथ दुबई और सिंगापुर में 94 प्रदर्शनियों का आयोजन किया है, जिसके माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक कलाओं और हस्तशिल्प का विस्तार किया गया है। भारत के सभी राज्यों के 35,000 से अधिक कारीगरों के साथ जुड़ी क्राफ्टरूट्स संस्था द्वारा कानपुर में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में भारत के 22 राज्यों के 90 से अधिक कारीगरों के 90 से अधिक प्रकार के हस्तशिल्प प्रदर्शित किए जाएंगे। इस प्रदर्शनी में अहमद हुसैन खत्री (बाग प्रिंट, मध्य प्रदेश), अक्षय कुमार बारिकी (पट्टचित्र चित्रकला, पश्चिम बंगाल) और महेश कुमार (काँच कला, उत्तर प्रदेश) द्वारा अपनी पारंपरिक हस्तकलाओं का लाइव डेमोन्स्ट्रेशन भी किया जाएगा। क्राफ्टरूट्स कानपुर प्रदर्शनी 2026 का आयोजन कन्वेंशन सेंटर, चुन्नीगंज, कानपुर में किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।यह प्रदर्शनी 23 अक्टूबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक पाँच दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी का समय प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक रहेगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कला कुंज का भव्य डांडिया एवं गरबा महोत्सव, 200 प्रतिभागियों ने बिखेरा रंग
आईआईटी कानपुर–PAS शिखर सम्मेलन पर वैश्विक संवाद पहुंचेगा भारत के गंगा के मैदानी क्षेत्र तक
नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड योजना की प्रगति का निरीक्षण कर दिए निर्देश
घाव भरने की प्रक्रिया में प्रतिरक्षा कोशिकाओं की भूमिका पर शैक्षणिक सेमिनार
खेत बचाओ अभियान का हुआ शुभारंभ,मृदा उर्वरता होगी सुद्रण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :