होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कला कुंज का भव्य डांडिया एवं गरबा महोत्सव, 200 प्रतिभागियों ने बिखेरा रंग
 
कला कुंज का भव्य डांडिया एवं गरबा महोत्सव, 200 प्रतिभागियों ने बिखेरा रंग
Updated: 10/23/2026 5:24:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कला कुंज का भव्य डांडिया एवं गरबा महोत्सव, 200 प्रतिभागियों ने बिखेरा रंग ।
- महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा, संस्कृति और प्रतिभा का दिखा अद्भुत संगम।
|हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कला कुंज संस्था की फाउंडर डॉ. राखी बाजपेई के नेतृत्व में बुधवार को भव्य डांडिया एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आईं करीब 200 महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की गरबा एवं डांडिया प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ कला कुंज संस्था की विशिष्ट अतिथि एवं सुप्रसिद्ध फूड ब्लॉगर नलिनी ने किया। इसके पश्चात कला कुंज की फाउंडर डॉ. राखी बाजपेई एवं को-फाउंडर डॉ. विजयलक्ष्मी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका भारती त्रिपाठी ने वरिष्ठ नागरिक के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संस्था एवं प्रतिभागियों को आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर डॉ. राखी बाजपेई ने कहा कि कला कुंज का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और हुनर को मंच प्रदान करना है। डांडिया एवं गरबा महोत्सव जैसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि कला कुंज आगे भी महिलाओं एवं बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।महोत्सव में नटराज ग्रुप की संस्थापिका शीला सिंह के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं  अर्चना त्रिपाठी, पूनम गुप्ता, डॉ. सोहिनी स्नेहा, पूजा, अनामिका एवं प्रज्ञा सहित प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम में महिलाओं की रचनात्मकता और हुनर को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित उत्पादों एवं महिला उद्यमिता से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए। स्टॉलों पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए आकर्षक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में  निधि ने व्यवस्थापक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त खुशबू दुबे, सलोनी एवं उर्वशी ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कला कुंज की फाउंडर डॉ. राखी बाजपेई ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या में सहभागिता संस्था के उद्देश्य और प्रयासों की सफलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को समर्पित कला कुंज आने वाले समय में भी प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य निरंतर जारी रखेगा

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राज्यपाल करेंगी आज पांच दिवसीय क्राफ्टरुट्स प्रदर्शनी का शुभारंभ
आईआईटी कानपुर–PAS शिखर सम्मेलन पर वैश्विक संवाद पहुंचेगा भारत के गंगा के मैदानी क्षेत्र तक
नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड योजना की प्रगति का निरीक्षण कर दिए निर्देश
घाव भरने की प्रक्रिया में प्रतिरक्षा कोशिकाओं की भूमिका पर शैक्षणिक सेमिनार
खेत बचाओ अभियान का हुआ शुभारंभ,मृदा उर्वरता होगी सुद्रण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :