होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश न देने वाले विद्यालयों पर होगी मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई
 
आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश न देने वाले विद्यालयों पर होगी मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई
Updated: 10/23/2026 8:09:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश न देने वाले विद्यालयों पर होगी मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई
*डीएम ने दी तीन दिन की मोहलत, निर्धारित अवधि में प्रवेश न देने पर शुरू होगी कार्रवाई
*22 निजी विद्यालयों में आवंटित बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश नहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कड़े निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आवंटित बच्चों को प्रवेश देने में आनाकानी करने वाले निजी विद्यालयों के विरुद्ध जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने ऐसे 22 निजी विद्यालयों में तीन दिन के भीतर शेष बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निर्धारित अवधि में प्रवेश नहीं देने वाले विद्यालयों के विरुद्ध मान्यता निरस्तीकरण की विधिक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। पात्र बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत आरटीई के माध्यम से आवंटित छात्र-छात्राओं के प्रवेश की स्थिति की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि जनपद के शहरी क्षेत्र में संचालित 22 निजी विद्यालयों में आवंटित बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन नहीं हुआ है। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालयों में लंबित प्रवेश तीन दिवस के भीतर सुनिश्चित कराने तथा निर्धारित अवधि में प्रवेश नहीं देने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत पात्र बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की व्यवस्था उनके शैक्षिक अधिकारों के संरक्षण से जुड़ी है। आवंटन होने के बाद भी प्रवेश लंबित रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और अभिभावकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में विद्यालय प्रबंधन की जवाबदेही तय की जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालयों में लंबित प्रवेश की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक विद्यालय में आवंटित बच्चों के सापेक्ष वास्तविक प्रवेश की स्थिति की समीक्षा करते हुए शेष बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराया जाए। प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा विद्यालय प्रबंधन की मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी।
आरटीई के अंतर्गत आवंटित पात्र बच्चों को प्रवेश देना संबंधित विद्यालयों का वैधानिक दायित्व है। विद्यालय प्रबंधन को शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी लंबित प्रवेश तत्काल पूरे करने होंगे। निर्धारित तीन दिवस की अवधि समाप्त होने के बाद भी प्रवेश सुनिश्चित नहीं करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार मान्यता निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
*इन 22 विद्यालयों में शत-प्रतिशत प्रवेश नहीं
समीक्षा में जिन विद्यालयों में आवंटित बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश नहीं पाया गया, उनमें डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कल्याणपुर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल गोविंद नगर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर एन-ब्लॉक किदवई नगर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल एच-ब्लॉक किदवई नगर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्याम नगर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर जाजमऊ, चिंटल्स पब्लिक स्कूल रतनलाल नगर, नर्चर इंटरनेशनल स्कूल कल्याणपुर, वेंडी पब्लिक स्कूल नारामऊ, एन.एल.के. वेंडी स्कूल खलासी लाइन, एन.एल.के. पब्लिक स्कूल नवाबगंज, एलनहाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन, एलनहाउस पब्लिक स्कूल रूमा, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल कैंट, डी.पी.एस. पब्लिक स्कूल किदवई नगर, डी.पी.एस. पब्लिक स्कूल मर्दनपुर बर्रा, डी.पी.एस. पब्लिक स्कूल आजाद नगर, डी.पी.एस. पब्लिक स्कूल सर्वोदय नगर, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल मैनावती मार्ग, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स तथा कैम्ब्रिज हाई स्कूल सिविल लाइन्स शामिल हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
24 अक्टूबर को जनपद के सभी 3770 बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर
आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश न देने वाले विद्यालयों पर होगी मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व
कला कुंज का भव्य डांडिया एवं गरबा महोत्सव, 200 प्रतिभागियों ने बिखेरा रंग
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :