होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  24 अक्टूबर को जनपद के सभी 3770 बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर
 
24 अक्टूबर को जनपद के सभी 3770 बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर
Updated: 10/23/2026 8:11:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

24 अक्टूबर को जनपद के सभी 3770 बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर
*सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सभी बूथों पर उपलब्ध रहेंगे बीएलओ, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए लिए जाएंगे आवेदन*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जनपद के सभी 3770 बूथों पर 24 अक्टूबर (शनिवार) को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि विशेष शिविर के दिन सभी 3770 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उनके पास निर्वाचक नामावली एवं फॉर्म-6 उपलब्ध रहेगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी, जहां मतदाताओं को आवेदन फॉर्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी।
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के इच्छुक पात्र नागरिक अपनी अद्यतन फोटो, जन्मतिथि एवं निवास संबंधी अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति लेकर शिविर में पहुंचें। यदि परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध है, तो उसकी संख्या भी साथ लाएं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम भी घोषित किया गया है। इसके अंतर्गत 2 नवंबर 2026 तक मतदेय स्थलों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। 12 नवंबर को एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 21 नवंबर (शनिवार), 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) एवं 29 नवंबर (रविवार) को चार विशेष अभियान दिवस भी निर्धारित किए गए हैं।
निर्वाचक नामावली में नया नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, मृतक अथवा अन्य कारणों से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन अथवा निवास स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाएगा। संबंधित फॉर्म बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होने पर फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है और इसके लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश न देने वाले विद्यालयों पर होगी मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई
आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश न देने वाले विद्यालयों पर होगी मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व
कला कुंज का भव्य डांडिया एवं गरबा महोत्सव, 200 प्रतिभागियों ने बिखेरा रंग
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :