होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं:लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
 
एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं:लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
Updated: 10/23/2026 1:24:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

‎एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं:लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने नगर पंचायत तिर्वा कार्यालय,क्षेत्र पंचायत उमर्दा सहित अन्य मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, जनरेटर, कंट्रोल रूम और पोलिंग पार्टियों के ठहरने सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की समीक्षा की।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदान कार्मिकों और मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने पर भी जोर दिया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा।वहीं, मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है।निर्वाचन प्रक्रिया को 31 अक्टूबर 2026 से पहले पूर्ण किया जाना है।उन्होंने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। मतदान दिवस पर आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी कराई जाए और मत की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा,सतर्कता और जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें।निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
भाजपा में अभिषेक पाण्डेय का बढ़ा कद:कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के आईटी सेल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने
श्रमिक कॉलोनी में दबंगई से निर्माण का आरोप, सार्वजनिक गली पर कब्जे की शिकायत
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
24 अक्टूबर को जनपद के सभी 3770 बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर
आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश न देने वाले विद्यालयों पर होगी मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :