होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  कानपुर में पर्यटन विकास का बनेगा विजन डॉक्यूमेंट, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान
 
कानपुर में पर्यटन विकास का बनेगा विजन डॉक्यूमेंट, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान
Updated: 10/27/2026 8:50:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कानपुर में पर्यटन विकास का बनेगा विजन डॉक्यूमेंट, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान
*हेरिटेज, ईको, ग्रीन स्पेस और ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं पर होगा काम, जिलाधिकारी ने दिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
*बिठूर में ब्रह्मावर्त परिक्रमा मार्ग के विकास की पहल, कानपुर की पारंपरिक नौटंकी कला को भी मिलेगा प्रोत्साहन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।कानपुर की ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन के नए अवसरों से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन व्यापक विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगा। इसमें हेरिटेज एवं कल्चरल टूरिज्म, ईको टूरिज्म, ग्रीन स्पेस टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं को शामिल किया जाएगा। साथ ही प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय रोजगार सृजन की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। मंगलवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कानपुर में पर्यटन की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। जनपद की पहचान केवल औद्योगिक नगरी तक सीमित न रहकर ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में भी स्थापित होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि विजन डॉक्यूमेंट में विभिन्न पर्यटन स्थलों की विशिष्टताओं, उनके विकास की संभावनाओं, पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलने वाले लाभ का समावेश किया जाए। पर्यटन विकास की योजनाओं में जनपद की प्राकृतिक संपदा, हरित क्षेत्रों और ग्रामीण परिवेश को भी महत्व दिया जाए।
जिलाधिकारी ने बिठूर की पौराणिक एवं धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए वहां ब्रह्मावर्त परिक्रमा मार्ग के विकास की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिठूर की धार्मिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने के साथ स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित हो सकेंगे।
उन्होंने कानपुर की समृद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष जोर दिया। कहा कि नौटंकी जैसी पारंपरिक लोकनाट्य विधा की कानपुर में विशिष्ट पहचान रही है। इस कला को उसके गौरवशाली स्वरूप में पुनर्जीवित करने के लिए स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थाओं के सहयोग से प्रयास किए जाएं। पारंपरिक लोककलाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में भी कार्य किया जाए
जिलाधिकारी ने भीतरगांव के प्राचीन ईंटों के मंदिर, निबियाखेड़ा मंदिर तथा मानसून मंदिर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता का उल्लेख करते हुए इन्हें पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से स्थान दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थलों की विशिष्ट पहचान को व्यापक स्तर पर सामने लाया जाए और पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास की संभावनाओं पर कार्य किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इनमें सरसौल स्थित चतुर्भुज बाबा मंदिर, कौशलपुरी स्थित हनुमान मंदिर, पनकी हनुमान मंदिर, महाराजपुर स्थित रावल देवी मंदिर तथा श्री राधाकृष्ण विराजमान मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर कराए जा रहे पर्यटन विकास कार्य शामिल रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विगत चार वर्षों में कराए गए एवं लोकार्पित पर्यटन विकास कार्यों की जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार, नीलम गौतम, प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा, धर्मप्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
*होमस्टे नीति से पर्यटन के साथ बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
उत्तर प्रदेश सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025 के तहत स्थानीय लोग अपने आवास में पर्यटकों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। पात्र होमस्टे में अधिकतम आठ कमरे और 16 बेड तक की व्यवस्था का प्रावधान है। इस नीति से बिठूर सहित कानपुर के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं ग्रामीण पर्यटन क्षेत्रों में स्थानीय आवास सुविधाओं, पारंपरिक खानपान और स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सकता है। इच्छुक आवेदक उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।
पंजीकरण पोर्टल: https://up-tourismportal.in/application/bnb/login

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीएसजेएमयू की विद्या परिषद की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर
कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु कुलपति एवं केवीके हुए सम्मानित
खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई पहचान, ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ेंगी खेल सुविधाएं
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संबंध में की समीक्षा गोष्ठी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस आयुक्त ने डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा कर किया जागरूक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :