कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु कुलपति एवं केवीके हुए सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के कुलपति डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्यों में स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा कृषि प्रसार,कृषक प्रशिक्षण, नवीन कृषि तकनीकियों के प्रसार, कृषक आय में वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु सभागार भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ में महानिदेशक उपकार डॉक्टर संजय सिंह ने सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर कानपुर देहात के प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह तथा कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर की प्रभारी डॉक्टर साधना वैश्य को उनके कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जनपद में किसानों को आधुनिक तकनीक देने उनकी आय बढ़ाने कृषकों पर को समय पर प्रशिक्षण देने आदि के लिए गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, प्रमुख सचिव कृषि उत्तर प्रदेश एमके शन्नमुगा सुंदरम,महानिदेशक उपकार डॉक्टर संजय सिंह,अध्यक्ष उपकार डॉ विकास गुप्ता एवं अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों,छात्रों, अधिकारियों तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों में हर्ष की लहर व्याप्त है।
|