होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई पहचान, ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ेंगी खेल सुविधाएं
 
खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई पहचान, ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ेंगी खेल सुविधाएं
Updated: 10/27/2026 8:54:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई पहचान, ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ेंगी खेल सुविधाएं
-खिलाड़ियों की उपलब्धियों का तैयार होगा रिकॉर्ड, सालभर खेल गतिविधियों के आयोजन पर जोर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जनपद में खेल प्रतिभाओं की पहचान, उन्हें प्रोत्साहन देने और ग्रामीण क्षेत्रों तक खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला प्रशासन कार्ययोजना तैयार करेगा। जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की उपलब्धियों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करने के साथ खेल प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर भी बनाया जाएगा। मंगलवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने जिला खेल प्रोत्साहन समिति तथा युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए इस संबंध में निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में खेलों के विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाए। इसमें खेल संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की कार्ययोजना शामिल हो। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक ग्रामीण स्टेडियम की स्थापना का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने क्रीड़ा विभाग एवं युवा कल्याण विभाग को आपसी समन्वय से खेल प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रोफाइलिंग की जाए। राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्य स्तरों पर उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों का विवरण संकलित कर उनकी उपलब्धियों को व्यापक पहचान दिलाई जाए। इससे नई खेल प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
युवा कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने युवक मंगल दलों को अधिक सक्रिय बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को इनसे जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण युवाओं की खेलकूद, सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में युवा उत्सव, युवा केंद्र योजना सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी करमवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीएसजेएमयू की विद्या परिषद की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर
कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु कुलपति एवं केवीके हुए सम्मानित
कानपुर में पर्यटन विकास का बनेगा विजन डॉक्यूमेंट, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संबंध में की समीक्षा गोष्ठी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस आयुक्त ने डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा कर किया जागरूक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :