होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कानपुर में नई Hyundai Bayon की भव्य लॉन्चिंग, विधायक नीलिमा कटियार ने किया शुभारंभ
 
कानपुर में नई Hyundai Bayon की भव्य लॉन्चिंग, विधायक नीलिमा कटियार ने किया शुभारंभ
Updated: 10/27/2026 9:07:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कानपुर में नई Hyundai Bayon की भव्य लॉन्चिंग, विधायक नीलिमा कटियार ने किया शुभारंभ
-अफीम कोठी स्थित तिरुपति हुंडई शोरूम में फीता काटकर किया गया नई SUV का अनावरण, 9.99 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शहर के अफीम कोठी स्थित तिरुपति हुंडई शोरूम में हुंडई की नई कॉम्पैक्ट SUV NEW HYUNDAI BAYON का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक नीलिमा कटियार ने फीता काटकर नई गाड़ी की लॉन्चिंग की। नई SUV के लॉन्च के साथ ही ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन, बेहतर कनेक्टिविटी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस वाहन का विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी ने एक और कदम बढ़ाया है।कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नई Hyundai Bayon को पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में पेश किया गया है। इसे कंपनी की लोकप्रिय SUV Venue और Creta के बीच के सेगमेंट में स्थान दिया गया है। गाड़ी की शुरुआती इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
*_जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट से लैस SUV,सुरक्षा और आराम पर विशेष जोर_*
नई Hyundai Bayon की खासियत इसका आधुनिक तकनीकी पैकेज है। कंपनी के अनुसार, इसमें Perplexity और SoundHound AI द्वारा संचालित जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट दिया गया है, जो वॉयस कमांड के जरिए ड्राइविंग अनुभव को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद करेगा। इसके अलावा, गाड़ी में 500 से अधिक इन-बिल्ट वॉयस कमांड और 70 से ज्यादा Bluelink कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट की सुविधा भी इसे तकनीकी रूप से खास बनाती है।सुरक्षा के लिहाज से नई SUV में छह एयरबैग, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक और Level 2 Pro ADAS तकनीक जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। वहीं, केबिन में 12.3 इंच का ccNC पैनोरमिक डिस्प्ले और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो ड्राइवर को जरूरी जानकारियां आसानी से उपलब्ध कराने में मदद करता है।गाड़ी के एक्सटीरियर को भी आकर्षक रूप दिया गया है। इसमें 17 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, H-शेप LED DRLs और डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके साथ ही फ्रंट सीट वेंटिलेशन और 205 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे आरामदायक और उपयोगी बनाते हैं।
*_जनवरी 2027 में आएगा CNG वर्जन_*
कंपनी ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती मांग और ईंधन के किफायती विकल्पों को ध्यान में रखते हुए Hyundai Bayon का CNG वर्जन जनवरी 2027 में पेश करने की योजना है। इससे ग्राहकों को भविष्य में पेट्रोल के साथ सीएनजी विकल्प चुनने का अवसर भी मिल सकता है।नई Hyundai Bayon की लॉन्चिंग के साथ तिरुपति हुंडई ने कानपुर के ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी नई पेशकश पेश की है। आधुनिक तकनीक, सुरक्षा सुविधाओं और आकर्षक डिजाइन के मेल के साथ यह SUV ग्राहकों के बीच अपनी जगह बनाने की उम्मीद रखती है।इस शुभ अवसर पर तिरुपति हुंडई के मैनेजिंग डायरेक्टर  विनीत चंद्रा , निदेशक  विकुंठ चंद्रा , निदेशक  ललिता चंद्रा , कंपनी के सी.ई.ओ. शैलेन्द्र तिवारी  तथा सेल्स मैनेजर  जितेन्द्र कुशवाहा, वर्कशॉप मैनेजर विवेक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दिवाली तोहफा: 30 साल से अटकी न्यू कानपुर सिटी को हरी झंडी
छात्रों के नए विचारों को हकीकत में बदलने की पहल
श्रद्धा, भक्ति एवं सत्कार के साथ मनाया गुरु पर्व
हुज्जतुल इस्लाम ने उलूम व फुनून अपने वालिद आला हज़रत से किये हासिल
पुलिस ने किया विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गैंग का खुलासा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :