होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  दिवाली तोहफा: 30 साल से अटकी न्यू कानपुर सिटी को हरी झंडी
 
दिवाली तोहफा: 30 साल से अटकी न्यू कानपुर सिटी को हरी झंडी
Updated: 10/27/2026 9:45:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

दिवाली तोहफा: 30 साल से अटकी न्यू कानपुर सिटी को हरी झंडी
- यूपी रेरा से मंजूरी के बाद फर्स्ट फेज में 597 प्लॉट होंगे लॉन्च
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। अपना घर और जमीन का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। कानपुर विकास प्राधिकरण की न्यू कानपुर सिटी योजना के पहले फेज को यूपी रेरा से मंजूरी मिल गई है। 24 अक्टूबर को मिली अनुमति के बाद अब केडीए 597 प्लॉट की स्कीम लॉन्च करने की तैयारी में जुट गया है।दिवाली से पहले योजना लॉन्च कर आवेदन मांगे जा सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें बड़े प्लॉट के साथ निम्न आय वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी प्लॉट रखे गए हैं। करीब 30 साल से इस योजना को धरातल पर उतारने की कोशिश चल रही थी। भूमि अधिग्रहण, मुआवजे और कानूनी अड़चनों के चलते योजना लंबे समय तक अटकी रही। अब रेरा की मंजूरी मिलने के बाद इसके पहले फेज को लॉन्च करने का रास्ता साफ हुआ है। न्यू कानपुर सिटी योजना मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच विकसित की जानी है। पूरी योजना करीब 450 एकड़ में बसाने की तैयारी है। केडीए अब तक लगभग 70% जमीन का अधिग्रहण कर चुका है। रेरा से फिलहाल 55.59 एकड़ जमीन में पहले फेज को लॉन्च करने की अनुमति मिली है। बता दें कि यह योजना बेरी अकबरपुर कछार, गंगपुर चकबदा, सिंहपुर कछार, हिंदूपुर और संभरपुर गांवों की जमीन पर लाई जा रही है। केडीए यहां करीब 75 करोड़ रुपये के विकास कार्य भी शुरू करा चुका है। जिसमें पहले फेज में अलग-अलग श्रेणियों के कुल 597 प्लॉट शामिल होंगे। न्यू कानपुर सिटी के पहले फेज को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। प्लॉट की कीमतें तय करने की प्रक्रिया जारी है। कीमतें निर्धारित होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद शहरवासी इस योजना में प्लॉट खरीदने के लिए आवेदन कर सकेंगे।- अभय कुमार पांडेय सचिव केडीए

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सरदार पटेल इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया
कलेक्ट्रेट परिसर में अनुशासनहीनता पर डीएम सख्त, तीन कर्मियों व एक गार्ड की संविदा समाप्त
भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा ने मनाई वाल्मीकि जयंती
पौधरोपण के बाद पौधों का संरक्षण और शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग सुनिश्चित करें सभी विभाग: जिलाधिकारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :