पौधरोपण के बाद पौधों का संरक्षण और शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग सुनिश्चित करें सभी विभाग: जिलाधिकारी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन महोत्सव के दौरान किए गए वृक्षारोपण, पौधों की जियो-टैगिंग एवं संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने निर्देश दिए l
जिलाधिकारी ने जुलाई माह में वन महोत्सव के दौरान किए गए वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए बताया कि जनपद में अभी तक लगभग 91 प्रतिशत पौधों की ही जियो-टैगिंग हो सकी है।