भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा ने मनाई वाल्मीकि जयंती
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सरीला,हमीरपुर l कस्बा सरीला में संत रविदास मंदिर प्रांगण में भारतीय बाल्मीकि कल्याण महासभा के तत्वाधान में रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीकि जयंती का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माया बाल्मीकि रही ।कार्यक्रम की अध्यक्षता पन्नालाल बाल्मीकि ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते माया बाल्मीकि ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि के आदर्शो पर चल कर उन्हें अपना आदर्श मानते हुए प्रेरणा लेनिन चाहिए कि जिस प्रकार महर्षि बाल्मीकि ने अच्छे लोगों की संगत से बुरे कार्यों को छोड़ कर ज्ञान प्राप्त करते हुए इतने बड़े विद्वान हो गए कि उन्होंने संस्कृत भाषा में रामायण जैसे महाग्रंथ की रचना कर डाली ।ठीक इसी प्रकार समाज के लोग गलत कार्यों को त्यागकर अच्छे कार्य करते हुए अपने बच्चों को शिक्षित बनाए तभी समाज का उत्थान हो सकेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कामता राजपूत ने कहा कि महर्षि के आदर्शो पर चल कर अपने परिवार को बढ़ाए लिखाए और शिक्षित बनाए ।तभी बाल्मीकि समाज आगे बढ़ सकता है।कार्यक्रम का आयोजन अजय बाल्मीकि सपेरा ने किया ।कार्यक्रम को नीलम यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी महिला सभा,रिंकू वर्मा , चंद्रावती वर्मा आदि लोगों ने संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से लालू बाल्मीकि,धर्मेंद्र बाल्मीकि,शालू बाल्मीकि,सुरेश बाल्मीकि ,श्यामू बाल्मीकि,मीरा देवी,मुस्कान,स्वाति,दीपा पूजा ,संजना काफी संख्या में बाल्मीकि समाज एवं अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।