मुख्य प्रशिक्षक लखन कुमार शुक्ला किए गए सम्मानित
-प्राकृतिक आपदा के समय प्राथमिक उपचार व सहायता प्रबंधन पर दिया प्रशिक्षण |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कर्नल जॉनी मालिक कमांडिंग आफिसर 17 यू पी गर्ल्स बटालियन एनसीसी/ संयुक्त वार्षिक शिविर 204 अक्टूबर 2026 के कैम्प कमाण्डर व मेजर इंदु मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी/डिप्टी कैम्प कमांडेंट के कुशल नेतृत्व में 14 राजपूत सैन्य एन सी सी प्रशिक्षण क्षेत्र कैंट कानपुर में 400 राष्ट्रीय कैडेट कोर की युवा बालिका कैडेट को विभिन्न प्रकार के सैन्य प्रशिक्षण, राष्ट्र के प्रति समर्पण. राष्ट्रीय निर्माण में सहयोगी के रूप में तयारी राष्ट्रीय एकता अनुशासन. प्राकृतिक आपदा राहत प्रबंधन के साथ यातायात. विधिक जागरूक के साथ कई और महत्वपूर्ण विषय पर कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कानपुर नगर और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी स्टेट डिजास्टर सेल द्वारा 14 राजपूत रेजिमेंट सैन्य/एन सी सी प्रशिक्षण क्षेत्र में पी एल वी परवेज अख्तर..जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर और मुख्य प्रशिक्षक लखन कुमार शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कानपुर / भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी स्टेट डिजास्टर सेल सदस्य द्वारा दिया गया डॉ. परवेज अख्तर पीएलवी और मिनाक्षी दीक्षित पीएलवी ने युवा प्रशिक्षु को विधिक जागरूक किया पास्को एक्ट, नशा मुक्ति,विधिक सेवाओं में रोजगार के अवसर, सोशल मीडिया के दूषित प्रभाव. विषय पर जागरूक किया,,लखन कुमार शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कानपुर / भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी स्टेट डिजास्टर सेल सदस्य द्वारा आपदा के प्रकार पर चर्चा करते हुए प्राकृतिक आपदा के समय प्राथमिक उपचार वा सहायता प्रबंधन के विषय में प्रशिक्षण दिया जिसे खून रोकना, बैंडेजिंग , फेकचर के प्रकार , सांप के काटने पर प्राथमिक उपचार तिकोनी पट्टी के द्वारा पट्टी बंधना , फायरमैन लिफ्ट द्वारा हताहत को उठाना, 02 सहायता कर्ता 04 सहायता कर्ता द्वारा घायलो को उठाना एम्बुलेंस तक पहुंचाना, कंबल का स्ट्रेचर बनाना कैजुअल्टी को परिवहन कैसे करना है के डेमो प्रस्तुत किए गए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बसंत कुमार जी ने दिया साथ ही आत्मरक्षा योजना का डेमो भी प्रस्तुत किया |