पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी,दिखाया गया सजीव प्रसारण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर के सभागार में शुक्रवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया।प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि अंतरित की।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवराजपुर शुभम बाजपेई रहे।समारोह की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया गया समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से देश के अन्नदाताओं को आर्थिक सहायता मिल रही है. इससे किसान अपनी खेती-किसानी से जुड़ी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साल में तीन बार मिलने वाली दो-दो हजार रुपये की यह राशि गरीब किसानों के लिए प्राण वायु का काम करती है। देश की समृद्धि का मार्ग गांवों से होकर गुजरता है और किसानों के विकास के बिना आत्मनिर्भर भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। ब्लॉक प्रमुख ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि मोतिहारी जिले के चार लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की यह राशि भेजी जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धरती माता और स्वयं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए सभी को प्राकृतिक खेती अपनानी चाहिए।रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से बचने की जरूरत है। ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए उपजाऊ मिट्टी और शुद्ध पर्यावरण सुरक्षित रखा जा सके।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह, वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान, वैज्ञानिक डॉक्टर, दीपक मिश्रा, डॉक्टर अरुण कुमार सिंह डॉक्टर शशिकांत, गृह वैज्ञानिक डॉक्टर निमिषा अवस्थी समेत कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मी और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
|