महाविद्यालय कर्मचारी एसोसिएशन की हुई बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। विश्वद्यालय से सम्बद्ध सी०एस०जे०एम० विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में आज दिनांक 31.10.2026 को कार्यकारिणी की बैठक हलीम मुस्लिम पी०जी० कालेज कानपुर में विधिवत रूप से सम्पन्न हुई जिसमें शिक्षकों की भॉति कर्मचारियों को कैशलेस का लाभ, परीक्षा पारिश्रमिक एवं कर्मचारियों की महाविद्यालय में कार्य अवधि के सम्बन्ध में चर्चा हुई। उपरोक्त सभी मॉगों का मांग पत्र मान्नीय मुख्यमंत्री को भी भेजा गया है।बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, संरक्षक हरगोविन्द शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वामी नाथ, अनिल निगम, जिलाध्यक्ष शिशिर शर्मा व नितिन मिश्रा, डी०ए०वी० कालेज से के०पी०गुर्जर, डी०एन०कालेज से रामभान सिंह, अर्मापुर कालेज से राजेश कुमार एवं हलीम मुस्लिम पी०जी० कालेज से पुस्तकालयाध्यक्ष सय्यद महमूद जी, अध्यक्ष मुमताज एवं महामंत्री मो०अजीज एवं अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
|