डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी, ‘रन फॉर यूनिटी’ में एकता के संदेश के साथ दौड़े इंडिया वाल
-मामला सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर कन्नौज जिले के रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू हुई"रन फॉर यूनिटी का"
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।सरदार बल्लभ भाई पटेल"लौह पुरुष,, की 151 वीं जयंती पर शनिवार को कन्नौज जिला मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू हुई "रन फॉर यूनिटी,, में प्रतिभाग करने वाले महिला पुरुषों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।बताते चलें कि आज की सुबह जिले की रिजर्व पुलिस लाइन से सरदार पटेल की जन्मजयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम को लेकर और प्रतिभाग करने को बड़ी संख्या में युवाओं के साथ महिला और पुरुष पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठा हुए।कार्यक्रम का शुभारम्भ जिले के डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके बाद शुरू हुआ रन फॉर यूनिटी का सिलसिला और रिजर्व पुलिस लाइन से होते हुए पेट्रोल पंप, और यहां के बाद वापस पुलिस लाइन पर पहुंचकर पूरा हुआ।रन फॉर यूनिटी में शामिल युवाओं में देशभक्ति की भावना का जोश साफ नजर आ रहा था।इस दौड़ में कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया। हर कोई प्रतिभागी राष्ट्र की एकता और संप्रभुता के पार्टी अपनी प्रतिबद्धता साफ दर्शा रहा था।कार्यक्रम के समापन पर डीएम और एसपी ने लौह पुरुष के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचार भी रखे।अधिकारियों का संदेश था कि, सरकार पटेल ने जिस प्रकार अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया, इसके अलावा उनका जीवन राष्ट्रसेवा , समर्पण, और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है, हम सभी को उनका अनुसरण करना चाहिए।आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान अधिकारियों का कहना था कि, देश की एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य लोगों के मन में राष्ट्रप्रेम, आपसी सदभाव और "एक भारत श्रेष्ठ भारत,, की भावना को मजबूत करना है। यह आयोजन देश की एकता ,अखंडता और संप्रभुता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।