प्राचार्य और सीएमएस की पहल रंग लाई:तिर्वा मेडिकल कॉलेज में 82 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने संभाली जिम्मेदार
-मामला कन्नौज जिले के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज का
-करीब 10 माह पूर्व आउटसोर्सिंग कंपनी के काम छोड़ देने के कारण कर्मचारियों के सामने पैदा हो गई थी समस्या
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।बीते दस माह से अपनी नौकरी को लेकर परेशान आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आने वाली दिवाली खुशियों से भरी रहेगी।नई कंपनी को टेंडर मिलने के बाद अब 82 कर्मचारी मेडिकल कॉलेज में जल्द व्यवस्था संभालेंगे।नई कंपनी को टेंडर मिलने के बाद कॉलेज के प्राचार्य और सीएमएस की पहल से जल्द ही इन आउटसोर्स कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर रखा गया है और जल्द ही ये 82 कर्मचारी कॉलेज की व्यवस्थाओं को संभालेंगे।बताते चलें कि बीते दस माह पूर्व एक आउटसोर्स कंपनी शिवम इंटरप्राइजेज की जिम्मेदारी पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज में 82 आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति होनी थी। उपरोक्त कंपनी की जिम्मेदारी पर इन कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज में कामकाज संभालना था। इन कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज आकार अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा दी थी। इसी दौरान उपरोक्त कंपनी के जिम्मेदार के साथ विगत दिन घटी एक ट्रैच्डी के कारण इन कर्मचारियों की कॉलेज में नियुक्ति जिम्मेदारी नहीं होने के कारण अधर में पड़ गई थी।इन आउटसोर्स कर्मचारियों ने विगत दिन अपनी समस्या को कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सीपी पाल और सीएमएस दिलीप सिंह के सामने भी उठाया था, लेकिन जिम्मेदारी के अभाव में इन कर्मचारियों को कॉलेज में ज्वाइनिंग नहीं मिल सकी थी।अपनी ज्वाइनिंग को लेकर इन आउटसोर्स कर्मचारियों ने कॉलेज में धरना प्रदर्शन भी किया था।मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंचे ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत सहित मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इन कर्मचारियों को जल्द ही समस्या का निदान होने पर उनको कॉलेज में प्राथमिकता के आधार पर नौकरी पर रखा जायेगा,आश्वाशन भी दिया था।आखिर इन आउट सोर्स कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई और आने वाली दिवाली इन सभी के लिए खुशियों की सौगात।बीते दस माह में टेंडर प्रक्रिया चलने का सिलसिला जारी रहा और सोमवंशी आउटसोर्स कंपनी को टेंडर मिला।कंपनी को टेंडर मिलने के बाद कंपनी के जिम्मेदार लोगों द्वारा उपरोक्त कर्मचारियों को प्राथमिकता देकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन से वार्ता की गई।बताते चलें कि कंपनी की जिम्मेदारी और संबंधित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शनिवार को उपरोक्त सभी 82 कर्मचारियों को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, सीएमएस दिलीप सिंह ने कॉलेज में उनका पदभार ज्वाइन कराने की पहल कर दी।मामले में कॉलेज के प्राचार्य और सीएमएस ने बताया कि, उपरोक्त कंपनी की जिम्मेदारी पर सभी संबंधित उपरोक्त कर्मचारियों को कॉलेज में संबंधित व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंप कर ज्वाइनिंग करवा दी गई है।टेंडर प्रक्रिया की शेष बची औपचारिकताओं के पूरा होते ही जल्द ही इन कर्मचारियों को इनका वेतन भी मिलने लगेगा।कॉलेज में अपनी नियुक्ति को सुनिश्चित होने पर सभी आउट सोर्स कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन का आभार जताते हुए प्रसन्नता जाहिर की है।