होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  ‎डीएम-एसपी ने परखी जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा
 
‎डीएम-एसपी ने परखी जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा
Updated: 11/1/2026 3:11:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

‎डीएम-एसपी ने परखी जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा
‎-मामला कन्नौज जिले के डीएम एसपी द्वारा अनौगी स्थित जिला कारागार के निरीक्षण का
‎-जिला कारागार में लौह पुरुष की जयंती पर आयोजित हुआ शपथ ग्रहण
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार कन्नौज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की विभिन्न बैरकों, बंदियों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कारागार के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित अथवा आपत्तिजनक सामग्री का प्रवेश किसी भी दशा में न होने पाए। सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा जाए तथा कारागार में नवप्रवेशित प्रत्येक बंदी का जेल चिकित्सकों द्वारा अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर समय से उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।जेल अधीक्षक ने अवगत कराया कि उनके एवं जेल स्टाफ द्वारा नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण एवं सघन चेकिंग की जाती है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।एसपी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार का नियमित निरीक्षण करते रहें तथा निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखें। साथ ही कारागार की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं बंदियों की गतिविधियों के संबंध में आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध कराते रहें।इस अवसर पर जिला कारागार कन्नौज में सरदार पटेल की 151वीं जयंती एव्ं राष्ट्रीय एकता की शपथ का भी भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सरस्वती विद्या मंदिर में सजा विज्ञान का अनोखा संसार, बाल वैज्ञानिकों ने मॉडलों से दिखाई प्रतिभा
सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर सपा ने किया नमन, 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन
‎भंडारण केंद्रों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त:एसडीएम-सीओ ने अग्निशमन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
प्राचार्य और सीएमएस की पहल रंग लाई:तिर्वा मेडिकल कॉलेज में 82 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने संभाली जिम्मेदार
डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी, ‘रन फॉर यूनिटी’ में एकता के संदेश के साथ दौड़े इंडिया वाल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :