सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर सपा ने किया नमन, 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने की,जबकि संचालन आनंद बाबू यादव ने किया।इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया, वहीं आचार्य नरेंद्र देव ने समाजवाद, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की प्रेरणा देते हैं।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा समाजवादी नीतियों और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प व्यक्त किया।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, रामशंकर लोधी, हसीब हसन, हुकुम सिंह यादव, बंटी शर्मा, कमलेश कटियार, राकेश कठेरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रेश यादव, राकेश कटियार, नेम सिंह यादव, आरिफ जमा, अंशू पाल, रामचंद्र कश्यप, दरोगा कटियार, संजय कटियार, वीरेंद्र कटियार, अजय कश्यप, प्रिंस यादव, विवेक पाल, शिब्बू तिवारी, नितिन यादव, कौशर खान, गुफरान अहमद, गुलशाद अहमद, सद्दाम साबरी, दीपक यादव, बीपी यादव, आर्यन यादव, आकाश यादव, मुकेश यादव, अतुल यादव अन्य मौजूद रहे।