लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयन्ती
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर में शनिवार को सरदर बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया के नेतृत्व में सरस्वती वन्दना एवं सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती श्रद्धा पूर्वक मनाई जा रही है। उन्होने सरदार पटेल के जीवन व्यक्तित्व एवं राष्ट्र की एकता और अखण्डता मे उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होने भैया बहिनो को सरदार पटेल के आदर्शो से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। और बताया कि यह जयन्ती प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई जाती है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य रमेश शुक्ल ने किया। तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रमुख आचार्या श्रीमती शशि गंगोला ने किया।
यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य श्री वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।