जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l चौरा देवी प्रांगण में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक,द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की गई सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सुरक्षा प्रबंधों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा संपूर्ण कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए।