नई जिम्मेदारी, नया जोश! भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में अनुसूचित मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अनुसूचित समाज के कल्याण,शिक्षा,सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं।अनुसूचित मोर्चा की नई कार्यकारिणी सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियां मजबूत करने पर जोर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष महिपाल कन्नौजिया ने अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मोर्चे की पूरी टीम संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएगी।इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने तथा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रामवीर कठेरिया,नयन दोहरे,विजय शंखवार, सुनील कन्नौजिया,अनिल दोहरे,अरुण कठेरिया,अजय भारती,राजेश दिवाकर,चंद्रभान दोहरे,वीरेंद्र कठेरिया, कमल,अंकित,मुन्ना वाल्मीकि समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।