होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  यूपीएमएस सैफई में ई-फास्ट ट्रॉमा केयर पर एक दिवसीय अकादमिक कार्यशाला आयोजित
 
यूपीएमएस सैफई में ई-फास्ट ट्रॉमा केयर पर एक दिवसीय अकादमिक कार्यशाला आयोजित
Updated: 11/2/2026 5:37:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

यूपीएमएस सैफई में ई-फास्ट ट्रॉमा केयर पर एक दिवसीय अकादमिक कार्यशाला आयोजित।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के सर्जरी विभाग द्वारा ट्रॉमा लेक्चर थिएटर में “कोर्स ऑन ई-फास्ट: ए प्रोटोकॉल इन ट्रॉमा केयर” विषय पर एक दिवसीय अकादमिक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गंभीर रूप से घायल मरीजों के त्वरित परीक्षण, समय पर चिकित्सकीय निर्णय लेने तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों के ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल को विकसित करना था।
माननीय कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग से इस अकादमिक कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. डॉ. आदेश कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) प्रो. डॉ. एस.पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला में ई-फास्ट (Extended Focused Assessment with Sonography in Trauma) तकनीक के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। यह एक महत्वपूर्ण बेडसाइड अल्ट्रासाउंड प्रोटोकॉल है, जिसका उपयोग ट्रॉमा की स्थिति में गंभीर रूप से घायल मरीजों का त्वरित आकलन करने के लिए किया जाता है। इस तकनीक के माध्यम से चिकित्सक मरीज की स्थिति का शीघ्र मूल्यांकन कर उपचार संबंधी आवश्यक निर्णय लेने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान, अल्ट्रासाउंड तकनीक का प्रदर्शन तथा वास्तविक मरीजों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षण के दौरान दाएं ऊपरी उदर क्षेत्र (राइट अपर क्वाड्रेंट), बाएं ऊपरी उदर क्षेत्र (लेफ्ट अपर क्वाड्रेंट), पेल्विक क्षेत्र तथा हृदय संबंधी अल्ट्रासाउंड परीक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने नैदानिक अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को ट्रॉमा प्रबंधन में ई-फास्ट तकनीक के प्रभावी उपयोग के बारे में प्रशिक्षित किया।
इस अकादमिक पहल के सफल संचालन में आयोजन सचिव डॉ. राम लखन सिंह वर्मा, आयोजन सह-सचिव डॉ. गौरव मिश्रा तथा कोर्स संयोजक डॉ. विवेक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अतिथि वक्ता स्क्वाड्रन लीडर डॉ. आशीष सिंह तोमर का भी विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग के संकाय सदस्यों, रेजिडेंट चिकित्सकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
इस कार्यशाला के माध्यम से चिकित्सकों को ट्रॉमा केयर में आधुनिक अल्ट्रासाउंड तकनीक के व्यावहारिक उपयोग से परिचित होने का अवसर मिला। इससे गंभीर रूप से घायल मरीजों के त्वरित आकलन, समय पर उपचार तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 52 जोड़ों का विवाह संपन्न
ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति कर्मचारियों को किया गया जागरूक
धान क्रय केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक किसान की उपज की खरीद हो सुनिश्चित : जिलाधिकारी
नई जिम्मेदारी, नया जोश! भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह
फर्जी सूचना देकर वोटर लिस्ट से नाम कटवाया तो होगी कार्रवाई,एक साल की जेल का प्रावधान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :