होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  धान क्रय केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक किसान की उपज की खरीद हो सुनिश्चित : जिलाधिकारी
 
धान क्रय केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक किसान की उपज की खरीद हो सुनिश्चित : जिलाधिकारी
Updated: 11/2/2026 5:43:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

धान क्रय केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक किसान की उपज की खरीद हो सुनिश्चित : जिलाधिकारी
*फार्मर आईडी वाले किसानों को अलग से पंजीकरण की आवश्यकता नहीं*
*क्रय केंद्रों पर कैमरे और परिवहन वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश*
*49 क्रय केंद्रों पर 59 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीद की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने क्रय केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने, अभिलेखों के रखरखाव में एकरूपता लाने तथा धान परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की जीपीएस आधारित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रय केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक पात्र किसान की उपज की खरीद नियमानुसार सुनिश्चित की जाए और किसानों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी आज खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीद की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि जनपद में धान खरीद के लिए कुल 49 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से 59 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। इनमें खाद्य विभाग के 29 क्रय केंद्रों के लिए 43,500 मीट्रिक टन, पीसीएफ के 12 केंद्रों के लिए 8,000 मीट्रिक टन, पीसीयू के सात केंद्रों के लिए 6,000 मीट्रिक टन तथा भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र के लिए 1,500 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्रों पर रखे जाने वाले रजिस्टरों एवं अभिलेखों का प्रारूप एक समान हो। खरीद, स्टॉक, बोरों की उपलब्धता एवं परिवहन से संबंधित विवरण निर्धारित रजिस्टरों में नियमित रूप से दर्ज किया जाए। प्रत्येक क्रय केंद्र पर अनिवार्य रूप से कैमरा लगाने की व्यवस्था की जाए, जिससे खरीद प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी हो सके।
उन्होंने धान परिवहन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों एवं राइस मिलों के बीच धान के आवागमन में प्रयुक्त कोई भी वाहन जीपीएस के बिना संचालित न हो। सभी संबंधित वाहनों की आवाजाही का समुचित रिकॉर्ड रखा जाए तथा परिवहन की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बोरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। बोरों का आपूर्ति शृंखला प्रबंधन बेहतर रखा जाए, जिससे किसी भी क्रय केंद्र पर बोरों की कमी के कारण खरीद कार्य प्रभावित न हो। बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 93,014 गांठ बोरों की उपलब्धता है।
*फार्मर आईडी होने पर पंजीकरण की आवश्यकता नहीं*
बैठक में किसानों के पंजीकरण की नई व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि जिन किसानों की एग्रीस्टैक के अंतर्गत फार्मर आईडी बन चुकी है, उन्हें धान विक्रय के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर अलग से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। जिन किसानों के पास फार्मर आईडी उपलब्ध नहीं है, वे खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट https://fcs.up.gov.in पर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। किसान अपने मोबाइल फोन, साइबर कैफे अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार, भूलेख एवं मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि सामान्य श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 रुपये तथा ग्रेड-ए धान का 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। दोनों श्रेणियों के समर्थन मूल्य में गत वर्ष की तुलना में 72 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। धान खरीद एक नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक की जाएगी। सभी क्रय केंद्र प्रातः नौ बजे से सायं पांच बजे तक संचालित होंगे। स्थानीय अवकाश एवं द्वितीय शनिवार को भी केंद्र खुले रहेंगे, जबकि रविवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिन बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए समुचित स्थान, स्वच्छ पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र एवं अन्य निर्धारित उपकरण क्रियाशील स्थिति में रखे जाएं। समर्थन मूल्य, क्रय केंद्र प्रभारी का मोबाइल नंबर तथा किसान सहायता संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीद की नियमित निगरानी की जाए। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो तथा खरीद से लेकर परिवहन एवं भंडारण तक प्रत्येक स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) राजेश कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजय विक्रम सिंह सहित विभिन्न क्रय एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*धान खरीद संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
धान खरीद से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान धान खरीद से संबंधित किसी भी समस्या अथवा शिकायत के लिए जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9125681404 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त राज्यस्तरीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-0150 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 52 जोड़ों का विवाह संपन्न
ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति कर्मचारियों को किया गया जागरूक
यूपीएमएस सैफई में ई-फास्ट ट्रॉमा केयर पर एक दिवसीय अकादमिक कार्यशाला आयोजित
नई जिम्मेदारी, नया जोश! भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह
फर्जी सूचना देकर वोटर लिस्ट से नाम कटवाया तो होगी कार्रवाई,एक साल की जेल का प्रावधान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :