होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  खरीफ फसलों की खरीद में किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, बिचौलियों के माध्यम से खरीद पर होगी कठोर कार्रवाई
 
खरीफ फसलों की खरीद में किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, बिचौलियों के माध्यम से खरीद पर होगी कठोर कार्रवाई
Updated: 11/2/2026 11:24:00 PM By Reporter-

खरीफ फसलों की खरीद में किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, बिचौलियों के माध्यम से खरीद पर होगी कठोर कार्रवाई
-जनपद के 08 क्रय केंद्रों पर धान, ज्वार एवं बाजरा की खरीद शुरू
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिलाधिकारी  अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान, ज्वार एवं बाजरा की खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं सुचारु खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में आज 02 नवंबर से धान, ज्वार एवं बाजरा की खरीद के लिए कुल 08 क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। धान खरीद के लिए इस वर्ष भारतीय खाद्य निगम  का एक अतिरिक्त केंद्र भी स्थापित किया गया है। मुस्करा में पहली बार एफसीआई का क्रय केंद्र खोला गया है। वहीं, कुरारा, सुमेरपुर, मुस्करा एवं राठ में विपणन विभाग के क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जनपद की सातों मंडियों में खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।
बैठक में धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी देते हुए बताया गया कि कॉमन धान का समर्थन मूल्य ₹2,441 प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य ₹2,461 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। कॉमन एवं हाइब्रिड धान के लिए समान समर्थन मूल्य निर्धारित है, जबकि ग्रेड-ए धान पर ₹20 प्रति क्विंटल अधिक मूल्य देय होगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खरीद सुनिश्चित की जाए। किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण एवं पोर्टल पर भूमि सत्यापन की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराई जाए। लेखपाल, तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी स्तर से किसानों की भूमि का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि खरीद के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। पोर्टल पर किसान के बुवाई क्षेत्र एवं सत्यापित भूमि का विवरण दर्ज होने के आधार पर उसकी अधिकतम अनुमन्य खरीद मात्रा निर्धारित होगी। इससे निर्धारित सीमा से अधिक उपज की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रहेगा।
जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे, बिजली एवं पावर डस्टर, पर्याप्त मात्रा में बारदाना, किसानों के बैठने के लिए कुर्सियां, स्वच्छ पेयजल एवं वाटर कूलर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में बिचौलियों एवं व्यापारियों की किसी भी प्रकार की भूमिका स्वीकार नहीं की जाएगी। क्रय केंद्रों पर उपज की खरीद सीधे किसानों से ही की जाए। यदि किसी केंद्र पर बिचौलिये अथवा व्यापारी से खरीद किए जाने या किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं मंडी सचिवों को नियमित रूप से क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने तथा खरीद व्यवस्था की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों का अनुपालन खरीद प्रक्रिया की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी घनश्याम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बंदरों की समस्या को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने डीएम से भेंट की
कृषि यंत्रों एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के लाभार्थियों का चयन 03 नवंबर को ई-लॉटरी के माध्यम से होगा
3 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या आरोपी का हाफ एनकाउंटर दोनों पैर में लगी गोली
मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
गोवर्धन पूजा पर 17वां सवैतनिक अवकाश घोषित करने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :