बंदरों की समस्या को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने डीएम से भेंट की
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर सुभाष बाजार में बंदरों के आतंक पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली पर्व में बाजार में भीड़ को देखते हुए बंदर लोगों को काट सकते हैं। जिलाधिकारी ने समस्या के निस्तारण हेतु टीम गठित कराने का आश्वासन दिया।
इसके साथ ही प्रतिनिधि मण्डल द्वारा पुलिस अधीक्षक को मुस्करा में 3 साल की बच्ची के साथ हुई जघन्य वारदात के आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर पकड़ने पर पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया और
धनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाने, सादी वर्दी में महिला एवं पुरुष सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाने एवं बैरिकेटिंग कराए जाने की आवश्यकता जताई।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अंजनी कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष युवा, दीपक मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा, जयकिशेर गुप्ता कोषाध्यक्ष, अंकित ओमर महामंत्री, रोहित तिवारी, मकबूल साबरी, अमित गुप्ता, शाश्वत ओमर आदि उपस्थित रहे।