ठठिया तिराहे को मिलेगी भगवान परशुराम के नाम से पहचान:विशाल फरसा स्थापित करने का प्रस्ताव
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।ठठिया-खैरनगर-तिर्वा तिराहे को भगवान परशुराम तिराहा के नाम से पहचान दिलाने की पहल शुरू हो गई है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय के अनुरोध पर समाज कल्याण मंत्री एवं सदर विधायक असीम अरुण ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है।प्रस्ताव के बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर तिराहे का भौतिक सत्यापन किया। यहां भगवान परशुराम के सम्मान और पहचान के प्रतीक स्वरूप विशाल फरसा स्थापित करने की योजना है।अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और शौर्य के प्रतीक हैं। तिराहे को उनके नाम से पहचान दिलाना क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए मंत्री असीम अरुण का आभार जताया।इस मौके पर राजस्व विभाग के तपन मिश्रा, हरिओम ओमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।