दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिली बड़ी राहत, 1.89 करोड़ परिवारों के खातों में पहुंचे 1500 करोड़ रुपये
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन से बटन दबाकर प्रदेश के 1.89 करोड़ पात्र उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के रूप में 1500 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। कार्यक्रम में इसका सजीव प्रसारण देखा और सुना गया।कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थी रीता, सुमन, शीतला, मरजीना, पिंकी, जानवती, ममता, सीमा और अनीता सहित अन्य महिलाओं को निःशुल्क गैस रिफिल के प्रतीकात्मक डेमो चेक प्रदान कर सम्मानित किया।राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के साथ उनके स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा करने की महत्वपूर्ण पहल है। दीपावली पर गैस रिफिल सब्सिडी से गरीब परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और स्वच्छ ईंधन का लाभ प्राप्त होगा।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया,जिला महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।