होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  डीएम ने विजय नगर–दादानगर व डबल पुलिया मार्ग पर सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
 
डीएम ने विजय नगर–दादानगर व डबल पुलिया मार्ग पर सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Updated: 11/5/2026 10:05:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डीएम ने विजय नगर–दादानगर व डबल पुलिया मार्ग पर सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
-दीपावली तक डबल पुलिया मार्ग की एक लेन तैयार करें : डीएम- लोक निर्माण विभाग करेगा सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच, विभागीय समन्वय से कार्य पूर्ण कराने पर जोर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। विजय नगर चौराहे से दादानगर एवं डबल पुलिया की ओर जाने वाले मार्गों पर सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को दादानगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मेट्रो एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डबल पुलिया मार्ग पर दीपावली तक एक लेन का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए, जबकि शेष निर्माण कार्य 30 नवंबर तक पूरे किए जाएं। साथ ही दादानगर मार्ग पर लंबित सड़क मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने और निर्माण की गुणवत्ता की जांच लोक निर्माण विभाग से कराने के निर्देश दिए।- दादानगर मार्ग पर मेट्रो व जल निगम के 470 मीटर हिस्से में मरम्मत शेषनिरीक्षण के दौरान पाया गया कि विजय नगर चौराहे से दादानगर मार्ग पर मेट्रो द्वारा बाईं लेन का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। दाईं लेन में लगभग 200 मीटर हिस्से में मेट्रो तथा 270 मीटर हिस्से में जल निगम द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य कराया जाना शेष है। जिलाधिकारी ने दोनों विभागों को अपने-अपने हिस्से के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच समन्वय के अभाव में कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए।विजय नगर चौराहे से डबल पुलिया की ओर लगभग 785 मीटर लंबे मार्ग पर मेट्रो द्वारा सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया जाना है, जिसमें लगभग 170 मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए दीपावली तक एक लेन तैयार करने तथा शेष कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।- निर्माण की गुणवत्ता पर रहेगी लोक निर्माण विभाग की निगरानीजिलाधिकारी ने मेट्रो, नगर निगम एवं जल निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्ययोजना बनाकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। संबंधित विभाग अपने हिस्से के कार्य समय से पूर्ण करें और अनावश्यक विलंब की स्थिति उत्पन्न न होने दें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं कार्यों की गुणवत्ता का नियमित परीक्षण कराया जाए। निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप होना चाहिए। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। डीएम ने सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को आवागमन में हो रही असुविधा से शीघ्र राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान मेट्रो, जल निगम, नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दीपावली पर 7 दिन फ्री रहेंगी तीन मल्टीलेवल पार्किंग, सरैया आरओबी से होकर चलेंगी बसें
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया किसानों को जागरूक
हर कार्यकर्ता के लिए सदैव उपलब्ध हूं, राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पांडे
बैंक ने लोन स्वीकृत कर किया ठगी का खेल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :