होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  हर कार्यकर्ता के लिए सदैव उपलब्ध हूं, राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पांडे
 
हर कार्यकर्ता के लिए सदैव उपलब्ध हूं, राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पांडे
Updated: 11/5/2026 9:36:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

हर कार्यकर्ता के लिए सदैव उपलब्ध हूं, राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पांडे 
-नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद का प्रथम नगर आगमन, 23 स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत |हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पांडेय के बुधवार को पहली बार कानपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए शहर में 23 स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित किए गए थे। एयरपोर्ट से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों तक भाजपा के झंडे-बैनरों से सजावट की गई थी। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।दोपहर करीब 12:30 बजे गोपी कृष्ण पांडेय चकेरी एयरपोर्ट से बाहर आए तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के बीच फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर महापौर प्रमिला पांडेय, भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, प्रकाश वीर आर्य , पूनम कपूर और पूर्व विधायक अजय कपूर,भूपेश गुप्ता , संजय त्रिपाठी,(बउआ) बब्लू पांडे, गोपाल अवस्थी, सुनील सिंह, विशाल शुक्ला,रमन गुप्ता, जीतेन्द्र द्विवेदी, नितिन सिंह, संतोष मित्तल,मदन लखोटिया, राजेश मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। महापौर के बेटे बंटी पांडेय और भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित करीब 35 कारों के काफिले के साथ स्वागत करने पहुंचे। एयरपोर्ट से बारहदेवी स्थित उनके आवास तक के प्रमुख मार्गों को भाजपा के झंडों और बैनरों से सजाया गया था।भाजपा के ''लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ'' कार्यक्रम के चलते स्वागत यात्रा के मार्ग में बदलाव करना पड़ा। एयरपोर्ट से निकलने के बाद गोपी पांडेय पूर्व निर्धारित मार्ग से बीच में ही मुड़कर बृजेन्द्र स्वरूप पहुंचे और वहां कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह कुछ विलंब से अपने निर्धारित स्वागत मार्ग पर पहुंचे। स्वागत यात्रा के दौरान हरजेंद्र नगर चौराहा, लाल बंगला चौराहा, लाल बंगला मार्केट, पंडित होटल, नरोना चौराहा, फूलबाग, माल रोड बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय, लाल इमली और चुन्नीगंज बकर मंडी में उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद पी रोड गरीब चौकी, कालपी रोड संगीत टाकीज, चंद्रिका देवी मंदिर, देना नगर, जीटी रोड अफीम कोठी, केशव भवन संघ कार्यालय, जूही, बारा देवी चौराहा, किदवई नगर साइड नंबर-1 और किदवई नगर चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आनंदपुरी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में गोपी पांडेय ने अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर बूथ अध्यक्ष का सम्मान किया। अपने प्रथम नगर आगमन पर मिले स्वागत से अभिभूत गोपी पांडेय ने कहा कि वह हर कार्यकर्ता के लिए सदैव उपलब्ध हैं। कोई भी कार्यकर्ता अपनी समस्या या सुझाव लेकर उनसे मिल सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और वह हमेशा उनके सम्मान एवं समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के कारनामे जनता देख रही है। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में करोड़ों घुसपैठियों का पता लगने के बाद विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने सच्चाई आ रही है। स्वागत यात्रा का अंतिम पड़ाव केशव नगर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय रहा। यहां उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दीपावली पर 7 दिन फ्री रहेंगी तीन मल्टीलेवल पार्किंग, सरैया आरओबी से होकर चलेंगी बसें
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया किसानों को जागरूक
बैंक ने लोन स्वीकृत कर किया ठगी का खेल
पुलिस चौकी में खड़े वाहनों में लगी आग,मची अफरा तफरी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :