होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
 
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
Updated: 11/5/2026 10:00:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
- दीपावली से पूर्व क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल की मरम्मत के दिए निर्देश 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आगामी छठ पूजा के दृष्टिगत घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन एवं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के साथ सचान चौराहा नहर तथा सीटीआई नहर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने घाट निर्माण, नहरों की सफाई, सिल्ट निस्तारण, क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल की मरम्मत एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।सचान चौराहा नहर पर 24 घंटे में सिल्ट हटाने के निर्देशसचान चौराहा नहर के निरीक्षण के दौरान नहर में बड़ी मात्रा में तैरता कचरा तथा दूसरी पटरी पर लंबे समय से सिल्ट जमा पाई गई। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि नहर किनारे जमा सिल्ट का उठान अगले 24 घंटे में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण में नहर की रिटेनिंग वॉल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त मिली, जिससे पानी का रिसाव सड़क पर हो रहा है। जिलाधिकारी ने इसकी मरम्मत दीपावली से पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही नहर में तैरते कचरे की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।इसके उपरांत सीटीआई नहर के निरीक्षण में रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। यहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली तथा टीएमएक्स-20 मशीन से नहर में तैरते कचरे का उठान किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा सफाई व्यवस्था निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकताजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि छठ पूजा से पूर्व सभी घाटों का निर्माण एवं आवश्यक व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर पूर्ण कराई जाएं। घाटों पर सुरक्षित आवागमन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए घाटों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि नगर निगम, सिंचाई विभाग एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों की प्रतिदिन निगरानी की जाए। कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का नियमित स्थलीय सत्यापन हो तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता या विलंब पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि छठ पूजा से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण हों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।निरीक्षण के दौरान नगर निगम के जोनल अभियंता, जोनल स्वच्छता अधिकारी तथा सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम ने विजय नगर–दादानगर व डबल पुलिया मार्ग पर सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
दीपावली पर 7 दिन फ्री रहेंगी तीन मल्टीलेवल पार्किंग, सरैया आरओबी से होकर चलेंगी बसें
केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया किसानों को जागरूक
हर कार्यकर्ता के लिए सदैव उपलब्ध हूं, राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पांडे
बैंक ने लोन स्वीकृत कर किया ठगी का खेल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :