दीपावली पर 7 दिन फ्री रहेंगी तीन मल्टीलेवल पार्किंग, सरैया आरओबी से होकर चलेंगी बसें
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में दीपावली पर यातायात व्यवस्था को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।मुख्य बिंदु :- फ्री पार्किंग : फूलबाग, परेड और पंचक्की की मल्टीलेवल पार्किंग 7 दिन तक निःशुल्क रहेंगी। परेड के रामलीला मैदान में भी अस्थायी निःशुल्क पार्किंग होगी।- सरैया आरओबी का शुभारंभ : 5 नवंबर को सरैया आरओबी / सरैया क्रॉसिंग का शुभारंभ प्रस्तावित है। इसी दिन से सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से लखनऊ, हरदोई और रायबरेली रूट की बसें सरैया आरओबी होकर संचालित होंगी।- बसों का रूट बदला : आगरा, इटावा, गाजियाबाद से लखनऊ व अन्य शहरों को जाने वाली बसें अब शहर में नहीं आएंगी। ये बसें भौती, नौबस्ता फ्लाईओवर और रामादेवी होकर सीधे गंतव्य को जाएंगी।- झकरकट्टी को राहत : नई व्यवस्था से झकरकट्टी बस अड्डे और टाटमिल चौराहे पर दबाव घटेगा। जरीब चौकी से घंटाघर मार्ग पर भी यातायात को राहत मिलेगी।- झकरकट्टी पर सख्ती : बसें अड्डे के अंदर ही खड़ी होंगी, सड़क पर खड़ी करने की अनुमति नहीं होगी। डग्गामार वाहनों पर रोडवेज व पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी।- अतिक्रमण हटेगा : बड़ा चौराहा, परेड, विजयनगर, फजलगंज, कल्याणपुर सहित प्रमुख बाजारों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश।- सड़कें : विजयनगर से डबल पुलिया और कंपनी बाग से रावतपुर मार्ग शीघ्र मोटरेबल बनाने के निर्देश। गुणवत्ता जांच के बाद ही सड़क कार्यों का भुगतान होगा।
|