होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया किसानों को जागरूक
 
केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया किसानों को जागरूक
Updated: 11/5/2026 9:58:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया किसानों को जागरूक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ एवं कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान कानपुर एवं कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में  लखनऊ में ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने तथा संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराने और सॉयल हेल्थ कार्ड की सिफारिशों के अनुसार खेती करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कृषि विकास के बिना देश और राज्य का विकास संभव नहीं है। उन्होंने किसानों को प्रेरित किया कि वे वैज्ञानिक पद्धतियों, संतुलित उर्वरक और नई तकनीकों को अपनाएं। कार्यक्रम में आईसीएआर-आईएसआरआई, लखनऊ के निदेशक डा. एस.एन. सुशील, अटारी, कानपुर के निदेशक डा. राघवेन्द्र सिंह, उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण की निदेशक डा. कनीज फातिमा के साथ ही एवं लखनऊ तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न आईसीएआर संस्थानों के निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर लखनऊ, उन्नाव, हरदोई एवं बाराबंकी जनपदों के कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों के साथ-साथ इन जनपदों से बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में किसानों से खेती की वर्तमान चुनौतियों, लागत कम करने के उपायों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण और सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम ने विजय नगर–दादानगर व डबल पुलिया मार्ग पर सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
दीपावली पर 7 दिन फ्री रहेंगी तीन मल्टीलेवल पार्किंग, सरैया आरओबी से होकर चलेंगी बसें
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
हर कार्यकर्ता के लिए सदैव उपलब्ध हूं, राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पांडे
बैंक ने लोन स्वीकृत कर किया ठगी का खेल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :