धान खरीद शून्य मिलने पर डीएम नाराज,अधिकारियों को लगाई फटकार
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं एसपी विनोद कुमार ने नवीन मंडी स्थित मक्का, बाजरा एवं धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। धान खरीद की प्रगति शून्य मिलने पर डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं संबंधित सचिव को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल खरीद शुरू कराने और किसानों से संपर्क कर पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिले में धान के 29 तथा मक्का और बाजरा के नौ-नौ क्रय केंद्र संचालित हैं। सभी केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था और पारदर्शी तौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीद में लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।इस दौरान एसडीएम सदर वैभव गुप्ता, जिला खाद्य विपणन अधिकारी ओम प्रकाश चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।