गंगा उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता से दिया स्वच्छता का संदेश
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गंगा उत्सव के तहत जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।भारतीय नितानंद इंटर कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मां गंगा की महत्ता,स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर आकर्षक चित्र बनाए।वहीं राजकीय हाईस्कूल गुगरापुर में गंगा क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को गंगा के धार्मिक,सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व तथा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ गंगा अभियान से जोड़ना और गंगा की निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने के लिए जनभागीदारी का संदेश देना रहा।