हमीरपुर से आई विचलित करने वाली वीडियो, दलदल से शवयात्रा निकालना मजबूरी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l एक ओर जहाँ डबल इंजन सरकार आमजन को बिजली, पानी, सडक, चिकित्सा और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, वहीं हमीरपुर से वायरल एक वीडियो ने सभी सरकारी दावों की हवा निकाल दी है। गुरुवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमे कुछ ग्रामीण कीचड़ और दलदल से शवयात्रा ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो हमीरपुर जिले के मौदहा विकास खण्ड के ग्राम खण्डेह का बताया जा रहा है। हालांकि हम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन वायरल वीडियो ने सरकारी दावों और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की पोल जरूर खोल दी है। फिलहाल अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।