होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  विकसित भारत युवा संसद-2026 में अमन गुप्ता ने हासिल किया प्रथम स्थान, उज्ज्वल पाठक द्वितीय एवं श्रेया सिंह तृतीय स्थान पर
 
विकसित भारत युवा संसद-2026 में अमन गुप्ता ने हासिल किया प्रथम स्थान, उज्ज्वल पाठक द्वितीय एवं श्रेया सिंह तृतीय स्थान पर
Updated: 11/13/2026 8:28:00 PM By Reporter-

विकसित भारत युवा संसद-2026 में अमन गुप्ता ने हासिल किया प्रथम स्थान, उज्ज्वल पाठक द्वितीय एवं श्रेया सिंह तृतीय स्थान पर रहीं
-शीर्ष तीनों विजेता उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय युवा संसद में करेंगे हमीरपुर का प्रतिनिधित्व जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l मेरा युवा भारत  हमीरपुर के तत्वावधान में जनपद में विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता एवं सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' का संदेश देते हुए युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर की प्राचार्य डॉ. सभा कौशल, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शालिनी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर सुशील कुमार यादव, यूपीएसडीएम के प्रशिक्षक  भुवनेश कुमार तथा नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष  कुलदीप निषाद शामिल रहे। 
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों पर तीन-तीन मिनट के अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर अमन गुप्ता ने प्रथम, उज्ज्वल पाठक ने द्वितीय तथा श्रेया सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीनों प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2026 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हमीरपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली एवं विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया, समाजसेवी  केपी सिंह, हरिमाधव मिश्रा, सुश्री अदिति गुप्ता,  सुजीत यादव एवं ब्रजभूषण सहित माय भारत के स्वयंसेवक रूबी, मोहिनी, आकांक्षा एवं गुड़िया देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष श्री जीके द्विवेदी ने किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सुभौली एवं भूखनाही गांव में डेंगू नियंत्रण गतिविधियों का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
स्वनिधि महोत्सव में पथ विक्रेताओं का सम्मान, स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयन
स्पेलर में फंसा किसान का कड़ा, हाथ टूटकर हुआ अलग
बेतवा नदी पुल से महिला ने लगाई छलांग, राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :