बेतवा नदी पुल से महिला ने लगाई छलांग, राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर - सदर कोतवाली अंतर्गत बेतवा नदी पुल पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदता देख मौके पर मौजूद राहगीरों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। सूचना पर महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेजा गया। समय रहते स्थानीय लोगों की तत्परता से महिला की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार, घटना 13 नवंबर की है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने के साथ ही नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता लगाने और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।