होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  स्वनिधि महोत्सव में पथ विक्रेताओं का सम्मान, स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
 
स्वनिधि महोत्सव में पथ विक्रेताओं का सम्मान, स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
Updated: 11/14/2026 12:07:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

स्वनिधि महोत्सव में पथ विक्रेताओं का सम्मान, स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
*सांसद रमेश अवस्थी ने किया महोत्सव का शुभारंभ, विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया अवलोकन
*ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों और डिजिटल लेनदेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पथ विक्रेता सम्मानित*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत शुक्रवार को पनकी के बी-ब्लॉक स्थित दुर्गा पार्क में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पथ विक्रेताओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों तथा डिजिटल लेनदेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पथ विक्रेताओं को सम्मानित किया गया।
सांसद रमेश अवस्थी ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रदर्शित उत्पादों की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के शिविर में स्वयं का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। महोत्सव में गंधर्व संगीत एवं नाट्य सेवा संस्थान के कलाकारों ने सरस्वती वंदना, नुक्कड़ नाटक तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
*पथ विक्रेताओं और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी
महोत्सव में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जुड़े 35 पथ विक्रेताओं एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। शक्ति रसोई तथा कानपुर क्वेर फाउंडेशन के अनुज पाण्डेय ने भी स्टॉल लगाए। इसके अतिरिक्त नेडा, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, श्रम, आयुष, मिशन शक्ति, स्वास्थ्य विभाग तथा बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी।
*उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। क्रेडिट कार्ड से संबंधित उपलब्धि के लिए छह पथ विक्रेताओं तथा डिजिटल लेनदेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पथ विक्रेताओं को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर)/परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ सिंह, जोनल अधिकारी जोन-5 अनुपम त्रिपाठी, पार्षद आरती त्रिपाठी, डूडा के लेखाकार संजीव कुमार त्रिपाठी, शहर मिशन प्रबंधक शिवांगी सिंह, सामुदायिक आयोजक दीपेंद्र सिंह, वरुण कुमार, चंद्रा विश्वकर्मा सहित नगर निगम एवं डूडा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सुभौली एवं भूखनाही गांव में डेंगू नियंत्रण गतिविधियों का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयन
स्पेलर में फंसा किसान का कड़ा, हाथ टूटकर हुआ अलग
बेतवा नदी पुल से महिला ने लगाई छलांग, राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान
विकसित भारत युवा संसद-2026 में अमन गुप्ता ने हासिल किया प्रथम स्थान, उज्ज्वल पाठक द्वितीय एवं श्रेया सिंह तृतीय स्थान पर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :