होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सुभौली एवं भूखनाही गांव में डेंगू नियंत्रण गतिविधियों का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
 
सुभौली एवं भूखनाही गांव में डेंगू नियंत्रण गतिविधियों का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
Updated: 11/14/2026 12:09:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सुभौली एवं भूखनाही गांव में डेंगू नियंत्रण गतिविधियों का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
*स्वास्थ्य शिविरों में 78 मरीजों की जांच, मलेरिया, डेंगू एवं टाइफाइड के सभी परिणाम मिले निगेटिव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर। नोडल अधिकारी, वेक्टर बॉर्न डिजीज डॉ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं जनपद स्तरीय टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल के अंतर्गत ग्राम सुभौली एवं भूखनाही का भ्रमण किया गया। इन क्षेत्रों में वाहक जनित रोगों (वेक्टर बॉर्न डिजीज) के मामले सामने आने के दृष्टिगत संचालित निरोधात्मक एवं नियंत्रणात्मक गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान विभिन्न सहयोगी विभागों की टीमें संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों का क्रियान्वयन करती हुई पाई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डेंगू धनात्मक रोगियों के संबंध में केस बेस्ड गतिविधियों के अंतर्गत बुखार सर्वेक्षण, मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर स्रोत नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही थी। नोडल अधिकारी ने टीमों को सभी गतिविधियां पूरी तत्परता एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान ग्राम सुभौली एवं भूखनाही में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का भी निरीक्षण किया गया। शिविरों में मरीजों को आवश्यक औषधियां एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराते हुए उपचार किया जा रहा था। साथ ही बुखार से पीड़ित मरीजों की मलेरिया, डेंगू एवं टाइफाइड की जांच की गई। ग्राम सुभौली में कुल 23 मरीजों को देखा गया, जिनमें सभी 23 की मलेरिया, डेंगू एवं टाइफाइड की जांच की गई। वहीं ग्राम भूखनाही में कुल 55 मरीजों में से 37 की उक्त जांच की गई। दोनों शिविरों में जांच के दौरान कोई भी मरीज धनात्मक नहीं पाया गया तथा डेंगू जांच के लिए एसएसएच लैब में कोई सैंपल नहीं भेजा गया।
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें घरों एवं आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने तथा जलभराव वाले स्थानों की नियमित सफाई करने की सलाह दी गई। जनपद में सूचित हुए वाहक जनित रोगों के धनात्मक मामलों वाले क्षेत्रों में एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशक छिड़काव एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई कि लार्वा पनपने वाले स्थानों पर एकत्रित पानी को हटाएं। जलभराव वाले स्थानों पर जला हुआ मोबिल ऑयल अथवा केरोसिन डालने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त मच्छरों से बचाव के लिए खुली त्वचा पर प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम का प्रयोग करने तथा शरीर के अधिकांश हिस्से को कपड़ों से ढककर रखने की अपील की गई।
जनमानस को संचारी रोगों के संबंध में सूचना देने एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 0512-2526005 पर भी संचारी रोगों से संबंधित सूचना दी जा सकती है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
स्वनिधि महोत्सव में पथ विक्रेताओं का सम्मान, स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयन
स्पेलर में फंसा किसान का कड़ा, हाथ टूटकर हुआ अलग
बेतवा नदी पुल से महिला ने लगाई छलांग, राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान
विकसित भारत युवा संसद-2026 में अमन गुप्ता ने हासिल किया प्रथम स्थान, उज्ज्वल पाठक द्वितीय एवं श्रेया सिंह तृतीय स्थान पर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :