होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कन्नौज में हत्यारोपी कांग्रेस नेता के घर चला बुलडोजर, आरोपी को फांसी देने की मांग पर सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, निकाला आक्
 
कन्नौज में हत्यारोपी कांग्रेस नेता के घर चला बुलडोजर, आरोपी को फांसी देने की मांग पर सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, निकाला आक्
Updated: 11/14/2026 2:07:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

कन्नौज में हत्यारोपी कांग्रेस नेता के घर चला बुलडोजर, आरोपी को फांसी देने की मांग पर सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, निकाला आक्रोश मार्च
‎-मामला कन्नौज जिले के छिबरामऊ में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी के घर कार्यवाही का
‎-अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर वकीलों ने मार्च निकालकर की नारेबाजी
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।चचेरे भाई के साथ विवाद और कथित राजनैतिक रंजिश को लेकर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच नगर पालिका की टीम ने आरोपी कांग्रेस नेता का घर बुलडोजर से गिर दिया। अधिवक्ता साथी की हत्या को लेकर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए अधिवक्ता साथियों ने पैदल मार्च भी निकाला।बताते चलें कि बीते पांच दिन पूर्व दीवाली की सायं जिले के छिबरामऊ कोतवाली नगर क्षेत्र के कोयला वाली गली में विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित ने अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी के चचेरे भाई बसंत को थप्पड़ मार दिया था। मामले की जानकारी जब बसंत के भाई अनुज को हुई तो वह इसकी शिकायत को लेकर अमोल के यहां पहुंचे थे।आरोप है कि, दोनों पक्षों के मध्य यहां विवाद शुरू हुआ,और इस दौरान कांग्रेस नेता अमोल ने अपने घर के अंदर से लाइसेंसी पिस्टल लाकर अनुज पर फायर किए।फायरिंग में अनुज गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।मामले की जानकारी पर लहूलुहान हालत में अनुज को स्थानीय सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया था। यहां डाक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी थी। अधिवक्ता की मौत पर जहां शहर और परिजनों में हड़कंप मच गया था, वहीं मौका पाकर आरोपी नेता अपने परिजनों के साथ घर पर ताला डालकर फरार हो गए थे।बीती 9 नवंबर को मृतक के भाई अंकित की तहरीर पर आरोपी अमोल दीक्षित, पिता अवध बिहारी,मां मुन्नी देवी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।घटना के बाद से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सहित कई टीमों को लगाया गया था।आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस ने आखिर बीती 10 नवंबर को पहले आरोपी मुन्नी देवी और उसके बाद कांग्रेस नेता अमोल को पिस्टल और कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। 
आरोपी अवध बिहारी की तलाश जारी है। मोबाइल फोन उपयोग नहीं करने के कारण अवध बिहारी की तलाश करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है।बीती 11 नवंबर को मामले का सीसीटीवी भी सामने आया जिसमें पूरे मामले का घटनाक्रम साफ नजर आया।बीती 12 नवम्बर को अधिवक्ता साथी की हत्या के विरोध में कन्नौज बार एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें अधिवक्ताओं ने हत्यारोपी की पैरवी नहीं करने का फैसला लिया।इसे दिन जिले के डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, विधायक अर्चना पांडे आदि मृतक अधिवक्ता के यहां पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, मृतक अनुज की पत्नी लक्ष्मी को सरकारी नौकरी, और आर्थिक सहायता का भरोसा भी उपरोक्त ने दिया।शुक्रवार को शुरू हुआ कार्यवाही का सिलसिला।पुलिस बल के साथ नगर पालिका छिबरामऊ की टीम बुलडोजर लेकर हत्यारोपी अमोल के घर पहुंची। नगर पालिका की ओर से पहले ही मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था।आखिर निर्धारित समय सीमा निकलने के बाद आरोपी कांग्रेस नेता के मकान के चिन्हित हिस्से पर बुलडोजर चला। बुलडोजर कार्यवाही को लेकर आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही।बताते चलें कि हत्यारोपी अमोल दीक्षित कांग्रेस के जिला महासचिव के रूप में जाने जाते थे। वर्ष 2022 में छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके थे।चर्चा थी कि आगामी 2027 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर भी आरोपी अमोल चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। बताया जाता है कि, मृतक अधिवक्ता अनुज और कांग्रेस नेता अमोल के बीच साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान से ही रंजिश चली आ रही है। मृतक अधिवक्ता का परिवार भी स्थानीय बीजेपी विधायक अर्चना पांडे का करीबी बताया जाता है।फिलहाल बुलडोजर कार्यवाही के बाद मामले में फरार अवध बिहारी की तलाश जारी है।वहीं शुक्रवार को अधिवक्ता साथी अनुज की हत्या के विरोध में कार्यवाही को लेकर अधिवक्ताओं का हुजूम सड़कों पर उतर आया। दोपहर 2 बजे के करीब छिबरामऊ में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पांडे की अगुवाई में विभिन्न बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने इक्कठा होने के बाद मार्च निकाला।अधिवक्ताओं का पैदल मार्च छिबरामऊ तहसील परिसर से शुरू होकर तिरंगा चौराहे पहुंचा। मार्च के दौरान नारेबाजी करते हुए वकीलों का हुजूम दिवंगत अधिवक्ता साथी अनुज के घर तक पहुंचा। इस दौरान अधिवक्ता सुरक्षा का लेकर अपनी मांग करते नजर आ रहे थे।"अधिवक्ता एकता जिंदाबाद, जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जाएगा, हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो,, के नारे भी अधिवक्ताओं का हुजूम प्रदर्शन के दौरान लगाते हुए नजर आ रहे थे। मृतक अधिवक्ता के आवास पर पहुंचे वकीलों ने दिवंगत साथी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखते हुए न्याय की मांग की।उपरोक्त प्रदर्शन में कन्नौज बार एसोसिएशन,छिबरामऊ बार एसोसिएशन,सहित तिर्वा के वकील भी शामिल हुए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
‎निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बांटे 100 हेलमेट,डीएम-एसपी ने किया जागरूक,बोले-हेलमेट पहनकर ही चलाएं वाहन
सुभौली एवं भूखनाही गांव में डेंगू नियंत्रण गतिविधियों का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
स्वनिधि महोत्सव में पथ विक्रेताओं का सम्मान, स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयन
स्पेलर में फंसा किसान का कड़ा, हाथ टूटकर हुआ अलग
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :