बजरिया पुलिस का बड़ा प्रहार, चार तस्कर गिरफ्तार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | बजरिया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी संदिग्ध अवस्था में कूड़ाघर के पास एक सुलभ शौचालय के अंदर बैठे मिले। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 127 ग्राम स्मैक और 9.033 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।इसके अलावा आरोपियों के पास से 1,180 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशू सोनकर, मुन्ना, रामचन्द्र और मकसूद के रूप में हुई है।पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
|